फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aprajita

महिलाएं पहले केवल चूल्हा चौका तक सीमित थीं

विज्ञापन
aprajita
सांबा अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ छात्रांए व स्कूल का स्टाफ - फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बा के बार्डर मार्ग पर स्थित लार्ड कृष्णा हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को अपराजिता के तहत महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम हुआ। इस में एआरटीओ रेहाना तबस्सुम मुख्य अतिथि रहीं, जबकि प्रधानाचार्य आंचल गेस्ट आफ आनर रहीं। छात्राओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें नंदनी, शिरिया यादव, अरुशी संब्याल और मन्नत शर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्रों को सम्मानित किया। प्राचार्य आंचल ने कहा कि पहले महिलाएं केवल चूल्हा चौका तक ही सीमित रहती थीं। अब समय बदल गया है, वे भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम रही हैं। राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व है। मुख्य अतिथि रेहाना तबस्सुम ने कहा कि छात्राओं को खूब मेहनत कर अच्छा मुकाम हासिल करने की सोच लेकर चलना है। महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पायलट के साथ स्पेस में भी पहुंच गई हैं। महिलाएं किसी से कम नहीं है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से भी कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। लाडली बेटी, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि कई योजनाएं सरकार चला रही है। राजनीति में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिका मीना और, सोनिका राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed