{"_id":"8b992a51ef9a18561ad56ed6e8fff07e","slug":"apply-for-atul-maheswari-scholarship-till-9-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्तिः नौ तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्तिः नौ तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Aug 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू की जा रही छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अवधि बढ़ाकर नौ अगस्त कर दी गई है। रियासत के मेधावी विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में यह अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
इस योजना में महंगी होती जा रही पढ़ाई के बीच आर्थिक तौर पर कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने पर काम किया जाएगा।
अगस्त के अंतिम सप्ताह में होने वाली इस परीक्षा में जेएंडके के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश से प्रादेशिक माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड सरकारी कालेज और विश्वविद्यालय की अपनी पिछली परीक्षा में न्यूनतम साठ फीसदी अंक लेने वाले छात्र भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। योजना के तहत नौंवी और ग्यारहवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दो साल और दसवीं व बारहवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक साल की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी अधिकतम तीन साल तक छात्रवृत्ति का लाभ ले पाएंगे। छात्रवृत्ति योजना के लिए अमर उजाला कार्यालय जम्मू में अब तक सैकड़ों विद्यार्थियों के आवेदन मिल चुके हैं।