जल्द करें आवेदन, पीजी कोर्स में 18 तक होंगे दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरस्थ शिक्षा विभाग में पीजी करने के लिए ज्यादातर युवतियां अंग्रेजी, हिंदी, सोशियोलाजी विषयों में रुचि दिखा रही हैं। वहीं इस वर्ष से विभाग में शुरू किए गए पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषय में पीजी कोर्स के लिए भी काफी संख्या में विद्यार्थी रुझान दिखा रहे हैं।
विभाग में पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषय में शुरू किए गए पीजी कोर्स के लिए युवतियों के अलावा काफी संख्या में युवा भी दाखिला ले रहे हैं।
हिंदी, अंग्रेजी और सोशियोलाजी पहली पसंद
इन विषयों में विभाग में पीजी कोर्स शुरू करने से दूरदराज और आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों को बहुत ही राहत मिली है। वहीं, पालिटिकल साइंस विषय को शुरू करने से सिविल और अन्य परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को काफी आसानी रहती है।
दूरस्थ विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राज कुमार ने बताया कि इस वर्ष शुरू किए गए पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषयों के लिए काफी संख्या में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
उन्होंने बताया कि युवतियों में अब भी हिंदी, अंग्रेजी और सोशियोलाजी विषय पहली पसंद हैं। वहीं इसके अलावा काफी संख्या में युवक और युवतियां पालिटिकल साइंस और इकनोमिक्स विषय में भी दाखिला ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 18 अगस्त आवेदन की आखिरी तिथि है। दाखिले की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही विद्यार्थियों की एनरोलमेंट की सूची और पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम और किताब वितरण की सूची को लगा दिया जाएगा।