फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Application for escape of Kashmiri youth arrested in Syria

सीरिया में पकड़े कश्मीरी युवक की वापसी का आवेदन केंद्र को भेजा

Mon, 03 Jun 2019 04:06 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 04:06 AM IST
सार

युवक के पिता ने लगाई थी गुहार, आईएसआईएस में हो गया था शामिल

विज्ञापन
Application for escape of Kashmiri youth arrested in Syria
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल कश्मीरी युवक आदिल अहमद ( जो अब सीरिया में अमेरिकी सहयोगी बलों की हिरासत में है) को भारत लाने संबंधी उसके पिता के आवेदन को पुलिस ने केंद्र सरकार को भेज दिया है। पिता ने कुछ दिनों पहले राज्य सरकार के समक्ष गुहार लगाई थी। तब कहा गया था कि केंद्र में नई सरकार के आने के बाद इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उसके पिता फै य्याज अहमद की अर्जी आवश्यक कार्रवाई के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भेज दी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि अगर आदिल को वापस लाया जाता है तो वह आईएसआईएस के कामकाज के तरीके और उनकी योजनाओं के बारे में बता सकता है।
विज्ञापन


उसके पिता ठेकेदार होने के साथ-साथ डिपार्टमेंटल स्टोर भी चलाते हैं। पिता को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इस खतरनाक आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया है। वह अपने पुत्र की वापसी के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नई सरकार आने के बाद  पुत्र को वापस लाने की दिशा में बात आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आदिल अहमद ने एमबीए की पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से की थी। उसने इस साल की शुरुआत में सीरिया में आईएसआईएस के अन्य लड़ाकों के साथ अमेरिकी सहयोगी बलों द्वारा पकड़े जाने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। वह 2013 में सीरिया गया था और अपने परिवार को सूचित किया था कि वह वहां एक एनजीओ के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed