फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apple quality will be better with the help of american technic

वाह! अमेरिकी तकनीक से बढ़ाएंगे सेब की गुणवत्ता

Wed, 11 Nov 2015 01:10 PM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
apple quality will be better with the help of american technic

रियासत में सेब की बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने के लिए 1-एमसीपी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में इस तकनीक को ट्रायल के तौर पर टेस्ट करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि अमेरिका में सेब की 80 फीसदी पैदावार की गुणवत्ता बनाए रखने में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। पेटेंट हो चुकी इस तकनीक को शेरे कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय ट्रायल के तौर पर टेस्ट करेगा।
विज्ञापन

किसान करेंगे इसका इस्तेमाल

apple quality will be better with the help of american technic

यदि यह कामयाब हुआ तो किसान इसी तकनीक का सेब की गुणवत्ता को बनाए रखने में इस्तेमाल करेंगे ताकि नान कंट्रोल्ड रूम टैंपरेचर एनवायरनमेंट में सेब की गुणवत्ता कायम रखते हुए दुगना लाभ मिल सके।

बैठक में इस तकनीक पर रिसर्च करने वाले यू एस की रुतगर यूनिवर्सिटी के कश्मीरी वैज्ञानिक प्रोफेसर नजीर भी शामिल थे, जिन्होंने इसके बारे जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अमेरिका इस तकनीक से सेब को बचा रहा है तो हमे भी करना चाहिए। इस तकनीक से सेब को अधिक तापमान से बचाया जा सकता है।

गौरतलब है कि रियासत में करीब 16.5 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है, इसमें से 35 प्रतिशत ही उच्च गुणवत्ता का होता है, जिसे निर्यात किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed