{"_id":"3587a4b05d2b513a09238ab29539b4d0","slug":"apple-laden-truck-on-the-motorway-link-road-crashes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: सेब लदा ट्रक हाईवे से लिंक मार्ग पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: सेब लदा ट्रक हाईवे से लिंक मार्ग पर गिरा
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दोमेल के पास शनिवार की सुबह सेब लदा एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसका चालक घायल हो गया। सह चालक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
चालक का इलाज चिनैनी के राजा गंभीर चंद अस्पताल में किया गया। हादसे के बार लिंक मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। काफी प्रयास के बाद ट्रक को पीछे हटाकर यातायात को सुचारु करवाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर से बैंगलोर की तरफ सेब लादकर जा रहा ट्रक जब हाईवे के दोमेल के पास पहुंचा तो चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया, जिससे ट्रक हाईवे से पलट कर चिनैनी-दोमेल लिंक मार्ग पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक गुरबचन सिंह (27) निवासी पंजाब और सहचालक आसिम (22) निवासी यूपी को तुरंत गाड़ी से निकाल कर चिनैनी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद करीब एक घंटे तक चिनैनी-दोमेल लिंक मार्ग पर जाम रहा। इससे दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही बंद रही।
जेसीबी के जरिए ट्रक को पीछे किया गया और बिखरे सेब को हटाने के बाद मार्ग को खोला गया। बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ उससे चंद सेकेंड पहले एक यात्री वाहन क्रास हुआ जो भी इसकी चपेट में आ सकता था।