{"_id":"688679157d569bbbeff93052f5e6b59f","slug":"apple-crop-is-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 'कड़वा' रह सकता है सेब का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 'कड़वा' रह सकता है सेब का स्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग में पिछले दिनों से हो रही बारिश से कश्मीर के सेब को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ रही है। कश्मीर संभाग में लगे सेब के फल तेज बारिश होने से गिरने लगे हैं। दूसरी ओर, जम्मू संभाग में दो दिनों से हो रही बारिश (जहां-तहां तेज) से धान की फसल को लाभ पहुंचा है। जम्मू में बासमती धान की फसल को लेकर किसान इस बारिश से खुश हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कश्मीर का सेब तैयार हो रहा है। कुछ सेब बाजार तक भी पहुंचने लगा है। इन दिनों तेज बारिश के कारण कश्मीर का सेब अपने आप पेड़ से गिरने लगा है, जिससे सेब के बागवानों को नुकसान पहुंच रहा है। लिहाजा कश्मीर के बागवान चिंतित होने लगे हैं।
विज्ञापन
वहीं, कृषि विश्वविद्यालय श्रीनगर के फ्रूट साइंस विशेषज्ञ डा. एसए बांडे का कहना है कि इस मौसम में गर्मी के बाद जमीन गर्म रहती है तथा जैसे ही तेज बारिश होती है तो जमीन के अंदर तनाव पैदा होता है जिससे पेड़ों से सेब गिरने लगता है।
विज्ञापन
वहीं सांबा में हुई बारिश से धान और मक्की के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी का कहना है कि यह बारिश बासमती के लिए राहत की बारिश साबित हो रही है। इससे जम्मू जिले में कहीं भी अभी तक नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।