फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist adil hafiz brother ajaz hafiz video viral on social media baramula kashmir

आतंकी के भाई की अपील- हिंसा का रास्ता छोड़ो, जन्नत जाना है तो मां-बाप की सेवा करो

Tue, 19 May 2020 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
terrorist adil hafiz brother ajaz hafiz video viral on social media baramula kashmir
आतंकी आदिल हाफिज - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी आदिल हाफिज के बड़े भाई एजाज हाफिज ने एक वीडियो जारी कर सभी आतंकियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की है। साथ ही कहा है कि बंदूक छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाया जा सकता है। इससे सभी प्रकार के मतभेद दूर हो सकते हैं। आदिल हाफिज चार अगस्त, 2019 से लापता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एजाज हाफिज कह रहे हैं कि यदि आपको जन्नत में ही जाना है तो पहले मां-बाप की खिदमत करो। यह समझ में नहीं आ रहा है कि आप किस कौम के लिए लड़ रहे हो। किस कौम के लिए आप अपनी जान न्योछावर कर रहे हो। आप इस कौम के लिए अपनी जान न्योछावर न करो। यदि आप इस कौम से सवाल करोगे कि आप कौन हो तो जवाब मिलेगा कि मैं बरलेवी, देवबंदी, अलहदीस, जमाती हूं। लोग यह भी कहेंगे कि मैं पीडीपी-नेकां का हूं। मुसलमान का कोई नाम नहीं लेगा। मजे की बात यह है कि जब एनकाउंटर में मारे जाते हैं तो लोग फेसबुक के कमेंट बाक्स में रिप लिखकर अलविदा कर देते हैं।
विज्ञापन


एजाज हाफिज ने यह अपील करते हुए अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर वीडियो अपलोड किया है। तीन मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में उसने अपने भाई आदिल हाफिज से कहा है कि वह जल्द से जल्द घर लौट आए क्योंकि घर वाले उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उसने घाटी के सभी आतंकियों से अपील की है कि वह बंदूक का रास्ता छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वीडियो से वह घाटी के उन नौजवानों को संदेश देना चाहता है, जिन्होंने बंदूक उठाकर गलत रास्ता चुन लिया है। यह रास्ता छोड़ दो। बातचीत से सारे मसले हल हो सकते हैं। वीडियो में उसने कहा है कि आप लोगों का घर वाले इंतजार कर रहे हैं। खासकर वह अपने छोटे भाई आदिल से कहना चाहता है जो चार अगस्त 2019 से लापता है।


हिंसा से कुछ हासिल होने वाला नहीं
वीडियो में एजाज हाफिज ने यह भी कहा है कि हमें हिंदुस्तान का चावल भी चाहिए और पाकिस्तान का नमक भी। इसलिए मेहरबानी कर इस रास्ता को छोड़ दो। इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं। खुदा के वास्ते आप घर वापस आ जाओ खासकर अपने भाई से गुजारिश करता हूं कि घर वापस आ जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed