फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   apeal

शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय, रहे सतर्क: एसएसपी

विज्ञापन
apeal
जम्मू। शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय है, जो व्यस्त इलाकों में दुकानदारों को निशाना बना कर चूना लगा रहा है। इसलिए लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध के देखे जाने पर पुलिस को सूचित करें। यह अपील एसएसपी चंदन कोहली ने शहरवासियों से की है। बताया कि पुलिस चोरों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रूपनगर में एक कपड़े की दुकान से कुछ दिन पहले एक महिला चोर ने चोरी को अंजाम दिया। इसमें महिला ने महिला दुकानदार का उसका परिचित बताया। बाद में दस कपड़े देखे और पांच ले जाने को कहा। इसके साथ ही पांच शूट शाम को पति के साथ आकर ले जाने की बात कही। इतना ही नहीं महिला चोर ने दुकानदार के सामने पति को फोन किया। फिर उसने बोला कि दुकान से नौकर को उसके साथ भेजो। पैसे दे देता हूं। जब नौकर उसके साथ गया तो वह महिला रूपनगर से ऑटो में उसे जानीपुर ले लाई, जहां पहले से ही घर में ताला लगा हुआ था। इसके बाद दुकानदार से फोन पर बात की और गुमराह कर नौकर को भेज दिया। इसके बाद उस महिला की कोई जानकारी नहीं मिली है। यह गिरोह अन्य स्थानों पर भी वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed