{"_id":"5d5073c88ebc3e6ce97eba52","slug":"anti-social-elements-blew-vehicles-jammu-news-jmu1911835167","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने तीन गाड़ियों को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने तीन गाड़ियों को फूंका
विज्ञापन
mendhar me aagjani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंढर। मेंढर तहसील के अरी में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की। तीन वाहनों को फूंक दिया। इन वाहनों में दो कार और एक बस शामिल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बकरीद की खरीदारी के लिए भी मात्र दो घंटे की ढील ही दी गई।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को असामाजिक तत्वों ने अरी में एक आल्टो कार जेके2ए-2608, ब्रेज्जा कार और बस जेके02एक्यू-7085 को बारी-बारी से आग लगा दी। तीनों वाहन कुछ ही दूरी पर खड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन भी किया, जिन्हें समझा-बुझा कर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने शांत किया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को डीआईजी विवेक गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिया कि वे इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा देंगे। रात की गश्त की व्यवस्था भी करेंगे। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग भाईचारा बनाए रखें। वाहनों को जलाने की घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया है।