फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   anti pakistan slogan in jammu kashmir assembly

जम्मू कश्मीर विधानसभा में लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद'

Tue, 07 Apr 2015 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Apr 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
anti pakistan slogan in jammu kashmir assembly
जम्मू-कश्मीर में विवादित सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून को लेकर सत्तारूढ़ पीडीपी और सहयोगी भाजपा में एक फिर तनातनी शुरु हो गई है। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद, सुरक्षाबल जिंदाबाद के नारे लगाये।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्य अपनी-अपनी सीटों से खड़े हो गए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगेहुए सदन में प्रस्ताव लाकर आतंकी घटना की निंदा करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


भाजपा विधायक रविंद्र रैना, आर.एस. पठानियां सहित विधायक स्पीकर के सामने आकर हंगामा करने लगे उनका कहना था कि पाकिस्तान प्रायोजित आंतकवाद भारत को नुकसान पहुंचा रहा है और ऐसा ही चलता रहा तो राज्य से अफस्पा नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के चलते जम्मू-कश्मीर में हमारे सुरक्षाबल व नागरिक शहीद हो रहे हैं। सदन में प्रस्ताव लाकर पाकिस्तान की इस करतूत की कडी निंदा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed