{"_id":"5a219a364f1c1b59678bf815","slug":"anti-national-slogan-in-the-funeral-of-terrorist-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी के जनाजे में लगे आजादी के नारे, बनिहाल-बारामुला रेल सेवा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी के जनाजे में लगे आजादी के नारे, बनिहाल-बारामुला रेल सेवा स्थगित
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पखरपोरा में मुठभेड़ में जैश आतंकियों के मारे जाने के विरोध में शुक्रवार को बडगाम और पुलवामा जिले के कुछ इलाकों में हालात तनावपूर्ण रहे। दुकानें बंद रहीं। इस बीच बनिहाल-बारामुला रेल सेवा भी स्थगित रही।
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय आतंकी शब्बीर अहमद ठोकर का शव शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पैतृक गांव ठोकरपोरा में दफनाया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए जिन्होंने आजादी के हक में नारे लगाए।
विज्ञापन
आतंकियों के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। खासकर पुलवामा जिले के ठोकरपोरा तथा आस-पास के इलाकों में। बडगाम में भी मुठभेड़स्थल के आस-पास लोगों को जाने नहीं दिया गया। यहां भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे ताकि हिंसा न भड़कने पाए। ज्ञात हो कि वीरवार को मुठभेड़ में यहां तीन पाकिस्तानी आतंकी भी मारे गए थे।
विज्ञापन