{"_id":"56ffde6b4f1c1bf66cf0023f","slug":"anti-nation-slogans-in-kashmir-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIT के बाद अब कश्मीर विश्वविद्यालय में गूंजे देश विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT के बाद अब कश्मीर विश्वविद्यालय में गूंजे देश विरोधी नारे
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के हजरतबल इलाके में स्थित एनआईटी से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय में शनिवार को भारत विरोधी नारे गूंजे। विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने कक्षाएं छोड़कर एनआईटी के कश्मीरी छात्रों के समर्थन में कैंपस में ही एकजुटता मार्च निकाला।
जानकारी के अनुसार कश्मीर विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र मुख्य बिल्डिंग के पास एकत्रित हुए और एनआईटी के गैर स्थानीय छात्रों के विरोध में नारेबाजी करने लगे। साथ ही भारत विरोधी नारे लगाए। उन्होंने कश्मीरी छात्रों की कथित तौर पर गैर स्थानीय छात्रों द्वारा पिटाई का आरोप भी लगाया।
विश्वविद्यालय कैंपस में ही निकाले गए एकजुटता मार्च में भारत विरोधी नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि कश्मीरी छात्रों को भारत की सेमीफाइनल में हार का शोक मनाने के लिए मजबूर करने का उन गैर स्थानीय छात्रों को कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
मार्च में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि कश्मीरी छात्रों की पिटाई की गई। इसमें आरोपियों को सजा दी जानी चाहिए। गौरतलब है कि देश विरोधी वाले नारे बुलंद किए जाने को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।