{"_id":"6515d5661c668c030a0aefe4","slug":"anti-encroachment-drive-samba-news-c-289-1-sjam1009-745-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, सिडको में तोड़े पक्के निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, सिडको में तोड़े पक्के निर्माण
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी, कहा-कुछ समय देना चाहिए था
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार को सिडको के तीसरे चरण में पक्के निर्माण तोड़े। यह सिडको की भूमि थी, जिस पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा था।
उपायुक्त अभिषेक शर्मा के निर्देश पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य सरकारी भूमि पर नियंत्रण हासिल करना था। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र करंडी चरण तीन में सिडको की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं पर पीला पंजा चलाया। करंडी में सिडको सांबा के अधिकारी पवन सेठी ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर देस राज निवासी रख अंब टाली की एक कनाल, खसरा नंबर 34 भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और सरपंच रख अंब टाली विनोद कुमार ने सिडको प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कहा कि सिडको प्रशासन ने जमीन खाली कराने में जल्दबाजी की है। इस जमीन पर वेल्डिंग की एक इकाई चल रही है। इस इकाई में 10 लोग काम कर रहे थे। कम से कम उन्हें इकाई का कही और बंदोबस्त करने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए था। प्रशासन की इस कार्रवाई से एक तो 10 लोगों का रोजगार गया, वहीं कारखाना मालिक भी परेशान है।