फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anti encroachment drive: 23 kanals of land vacated from former deputy CM in Jammu

जम्मू: पूर्व डिप्टी सीएम से खाली कराई 23 कनाल जमीन, विभिन्न स्थानों पर 63 कनाल राज्य भूमि की प्राप्त

Tue, 31 Jan 2023 04:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता के नाम पर भलवाल तहसील के गैंक गांव में 23 कनाल नौ मरले जमीन पर कब्जा किया गया। बताते हैं कि पूर्व विधायक के नाम पर गिरदावरी थी। प्रशासन ने जमीन खाली करा कर उस पर राज्य भूमि का बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन
Anti encroachment drive: 23 kanals of land vacated from former deputy CM in Jammu
Anti Encroachment Drive - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण विरोधी अभियान में सोमवार को विभिन्न स्थानों से करोड़ों रुपये मूल्य की 63 कनाल से अधिक राज्य भूमि को खाली कराया गया। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम कवींद्र गुप्ता के नाम पर भलवाल तहसील के गैंक गांव में 23 कनाल नौ मरले जमीन पर कब्जा किया गया। बताते हैं कि पूर्व विधायक के नाम पर गिरदावरी थी। प्रशासन ने जमीन खाली करा कर उस पर राज्य भूमि का बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन


तवी फार्म बिश्नाह पुल के पास डिल्ली गांव में चारदीवारी सहित 3 अवैध पक्के ढांचों को ध्वस्त कर दिया। इस 21 कनाल की राज्य भूमि को पुन: प्राप्त कर लिया। जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। एक अन्य अतिक्रमण विरोधी अभियान में गांव गोले तहसील जम्मू पश्चिम में 12 कनाल राज्य भूमि को भी पुन: प्राप्त किया गया। पुलिस के साथ राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने अतिक्रमणकारियों से प्रधान राज्य की भूमि को प्राप्त किया और मौके पर एक साइन बोर्ड भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed