पशु हत्या के विरोध में हटली-कठुआ मार्ग जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कठुआ में पशु हत्या के विरोध में युवाओं का गुस्सा भड़कता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने आज हटली मोड़ के कठुआ-हटली मार्ग जामकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि सरकार की समुदाय विशेष को समर्थन देनी की नीतियों के कारण ही हर बार माहौल बिगड़ता है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए राजिंद्र सिंह ने कहा कि दो दिन से जिला उबल रहा है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किया है। हर बार ऐसा होता है और सरकार मौन रहकर लोगों की समस्याओं को बढ़ाती है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पशु को मारना हर धर्म में पाप है ऐसे में बात हिंदू-मुसलिम की नहीं है बल्कि बात आरोपियों को पकड़कर उन्हें सजा देने की है।
मढ़ में प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
पशु हत्या को लेकर क्षेत्र मढ़ में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मढ़ में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पशु हत्यारों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल पंचायत हलका अदालती कमेटी के चेयरमैन गुलाब सिंह सलारिया, सहारन के सरपंच शाम लाल शर्मा आदि का कहना था कि सरकार द्वारा ऐसे मामलों में ढील बरते जाने पर ही पशु हत्या करने बालों के हौसले बुलंद हैं।
पशु हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे
उधमपुर में पशु हत्या के विरोध में आज विश्व हिंदु परिषद, गोल रक्षा दल और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शहर के इंदिरा चौक पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दोपहर के समय इंदिरा चौक पर प्रदर्शन शुरू किया गया किया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला प्रधान सुभाष गुप्ता, जिला उप प्रधान राकेश गुप्ता का कहना था कि असामाजिक तत्वों ने पशु हत्या कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया है।