फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ansari group finalised j&k ranji women team

राजनीति के शिकार हो रहे है क्रिकेट खिलाड़ी

Sun, 27 Sep 2015 12:04 AM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
ansari group finalised j&k ranji women team

ऊना (हिमाचल प्रदेश) में महिला वर्ग की अंडर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप में डा. फारूक अब्दुल्ला के धड़े की सोलह सदस्यीय टीम को आयोजकों की ओर से मैदान पर न उतारने से जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के फारूक धड़े को धक्का लगा है।

विज्ञापन


फारूक धड़े की ओर से रणजी टीम पर भी अभी कुछ फाइनल नहीं किया गया है। हालांकि फारूक और इमरान रजा अंसारी (मौजूदा खेल मंत्री और जेकेसीए के एक धड़े के प्रधान) धड़े दोनों ही अपने स्तर पर कैंप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अंसारी धड़े से जम्मू विंग के उपचेयरमैन राकेश कुमार का दावा है कि अक्तूबर में शुरू हो रही रणजी ट्राफी के लिए टीम लगभग फाइनल कर दी गई है। इसमें पहली अक्तूबर को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम पर केरल के साथ जेएंडके का पहला मुकाबला होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसारी धड़े की ओर से न्यायालय के आदेश

ansari group finalised j&k ranji women team

सूत्रों के अनुसार रविवार को अंसारी धड़े की ओर से श्रीनगर में लगाए गए कैंप में 36 प्रस्तावित क्रिकेटरों में से रात तक रणजी की 15 सदस्यीय फाइनल टीम चयनित करने पर काम किया जा रहा था।

इसकी पुष्टि करते हुए उपचेयरमैन राकेश कुमार ने कहा कि कैंप में जम्मू और कश्मीर से 18-18 क्रिकेटरों को शामिल किया गया था। इसमें टीम लगभग फाइनल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अंडर 19 में उनके धड़े की टीम को बीसीसीआई ने मान्यता देकर साफ कर दिया है कि रणजी में भी उनका दावा है।

रणजी टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को मौका दिया गया है। डा. फारूक अब्दुल्ला के विदेश और उनके धड़े के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की के राज्य से बाहर होने के कारण फारूक धड़े की ओर से कुछ खास नहीं किया जा रहा है।

हालांकि दावा किया जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में प्रधान और चेयरमैन के वापस आने पर रणजी की टीम पर काम किया जाएगा। चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और वह जल्द वापस आकर देखेंगे। उल्लेखनीय है कि अंसारी धड़े की ओर से न्यायालय के आदेश दिखाने पर अंडर 19 प्रतियोगिता में उनके धड़े की टीम को खिलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed