फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another pilgrims batch leaves for amarnath cave

अमरनाथ के लिए अब तक का सबसे छोटा जत्था रवाना

Mon, 04 Aug 2014 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 04 Aug 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
another pilgrims batch leaves for amarnath cave

अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का आज एक और जत्था पहलगाम के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में कुल 199 शामिल हुए। यह इस साल का अमरनाथ जाने वाला सबसे छोटा जत्था है।

विज्ञापन


इस जत्थे में कुल 199 श्रद्धालु आज अमरनाथ के लिए रवाना हुए। इसमें 103  पुरुष, 49 महिलाएं और 47 साधु शामिल थे।

पिछले दिनों बालटाल में हुई आगजनी और हिंसा के बाद से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। 44 दिन की यात्रा के पहले महीने में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही थी, लेकिन उसके बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


अबतक कुल चार लाख के आसपास श्रद्धालु अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की अपेक्षा अधिक है।

एक श्रद्धालु फ‌िसलने से घायल

another pilgrims batch leaves for amarnath cave

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु पहाड़ी से फ‌िसलने कारण गंभीर रुप से घायल हो गई। यह श्रद्धालु महाराष्ट्र की रहने वाली है।

यह घटना आज सुबह के समय पंजतरणी के पास हुई है। जब एक मह‌िला श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौट रही थी तभी उसका पैर फ‌िसल गया और नीचे ग‌िरने की वजह से गंभीर रुप से घायल हो गई।

घायल हुई मह‌िला का नाम दुर्गाशा सबनी बताया गया है। यह महाराष्ट्र की रहने वाली है। मह‌िला को पास के ही मेडिकल कैंप ले जाया गया जहां से उसे बेस कैंप के ल‌िए भेज द‌िया गया।

6 अगस्त को न‌िकलेगी छड़ी मुबारक यात्रा

another pilgrims batch leaves for amarnath cave
अमरनाथ के ल‌िए श्रीनगर से अंत‌िम छड़ी मुबारक यात्रा 6 अगस्त से शुरु होगी। छड़ी मुबारक श्रीनगर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है।

यह यात्रा रामेश्वर मंद‌िर के दशनामी अखाड़े के नेतृत्व में 6 अगस्त से शुरु होगी और 10 अगस्त को अमरनाथ गुफा पर पह‌ुंचकर खत्म होगी। इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा की भी समाप्त‌ि हो जाएगी।


यह यात्रा महंत दीपेंद्र ग‌िर‌ि के नेतृत्व में 6 अगस्त को सुबह 5 बजे से शुरु होगी और कई पड़ावों के बाद पवत्रि गुफा में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed