फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   another man's body found in kashmir's baramulla

24 घंटे के भीतर बारामुला से एक और शव बरामद

Tue, 15 Sep 2015 08:46 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
another man's body found in kashmir's baramulla

DEMO PIC

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में गत रात तीन युवकों के गोलियों से छलनी शव बरामद होने के बाद मंगलवार को जिले के कुंजर इलाके से एक और व्यक्ति का शव रहस्यमय परिस्थिति में बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं जिसमें कई लोग और सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर -बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। कई घंटे तक पत्थरबाजी के कारण श्रीनगर-गुलमर्ग मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिर्फ 24 घंटे के भीतर बारामुला जिले में लोगों को एक और शव बरामद हुआ। शव इलाके के सरकारी मिडिल स्कूल गोनीपुरा के पास बरामद हुआ। मृतक मंजूर अहमद रेशी(35) गोनीपुरा कुंजर के का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को देख तक ऐसा लग रहा था कि उसका गला घोटकर हत्या की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कश्मीर बंद का आह्वान

another man's body found in kashmir's baramulla

शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह मामला आत्महत्या का आया है।

रेशी ने अपनी ही कमीज के साथ अपना गला घोटा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारी ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

हुरियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी पिछले 24 घंटों के भीतर रहस्यमय परिस्थितियों में चार शव बरामद होने के विरोध में बुधवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है। इस बंद का समर्थन जेकेएलफ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक, हुर्रियत (एम) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक समेत लगभग सभी अलगाववादी संगठनों द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed