{"_id":"3caf9eca3025e2041db577182d3115c3","slug":"another-downfall-of-bjp-to-name-hafiz-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JNU मामले में उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU मामले में उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हाफिज सईद का नाम लेकर जेएनयू के स्टूडेंट्स पर हमला करने से भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का फिर से पतन हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि वह लोगों से हाफिज के सबूत साझा करें। उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘छात्रों पर हमले को सही ठहराने के लिए हाफिज सईद का नाम लेने से भाजपा का एक बार फिर पतन हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए भी एनडीए सरकार जेएनयू पर ही हमला करेगी।’ उनका कहना था कि गृहमंत्री ने कहा है कि जमात उद दावा के संस्थापक हाफिज सईद ने जेएनयू छात्रों का समर्थन किया है। यह आरोप काफी गंभीर है।
विज्ञापन
Trending Videos
उमर ने महबूबा मुफ्ती की चुप्पी पर उन्हें आड़े हाथों लिया
केंद्र को इस संबंध में सबूत लोगों के सामने रखना चाहिए। उमर ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की चुप्पी पर उन्हें आड़े हाथों लिया, कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उनकी भाजपा के साथ सरकार गठन पर बातचीत चल रही है।
यह वही भाजपा है, जिसके साथ महबूबा की बातचीत चल रही है। उनकी चुप्पी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने जेएनयू मामले में कुछ नहीं कहा।
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहले भी ट्विटर के जरिए भाजपा और अन्य दलों पर निशाना साधते रहे हैं।
यह वही भाजपा है, जिसके साथ महबूबा की बातचीत चल रही है। उनकी चुप्पी कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने जेएनयू मामले में कुछ नहीं कहा।
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहले भी ट्विटर के जरिए भाजपा और अन्य दलों पर निशाना साधते रहे हैं।