{"_id":"5ca15882bdec22140a175cf4","slug":"another-controversial-video-of-akbar-lone-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अकबर लोन का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबर लोन का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 01 Apr 2019 05:47 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:47 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला सीट से नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर लोन का एक और विवादित वीडियो शनिवार शाम को सुर्खियों का कारण बना।
उत्तरी कश्मीर में चुनावी मुहिम के एक कार्यक्रम में लिए गए इस वीडियो में अकबर लोन लोगों से संबोधित करने के दौरान आतंकियों को यह कहते है कि डॉ. साहब फारूक अब्दुल्ला और उमर नाराज हो जाते हैं, लेकिन वह यह बात कहेंगे।
आतंकियों से संबोधित होते हुए उन्होंने कहा कि क्या जब मैं किसी पद के बगैर तुम्हारी बात कर रहा हूं और जब मैं कल कुछ हो जाऊंगा तो क्या पद प्राप्ति के बाद नहीं करूंगा।
इससे अधिक वह आतंकियों से यह कहते हुए भी सुने जा सकते हैं कि तुम्हें क्या हुआ कि तुम मेरे वर्कर को वोट डालने से डराओगे, वह मुझे वोट नहीं डालेगा। क्या तुम्हारा मतलब है कि बीजेपी वाले को वहां संसद में भेजना है, क्या तुम्हारा मतलब उस व्यक्ति को वहां भेजना है जो कश्मीर के खिलाफ है।

गौरतलब है कि यह लोन के द्वारा ऐसा दूसरा विवादित बयान है, इससे पहले उन्होंने एक और बयान दिया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को गाली देने वाले को दस गालियां देने की बात कही थी।
अकबर के पाकिस्तान समर्थक बयान पर कार्रवाई
सहायक रिटर्निंग अधिकारी बारामुला ने हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान कथित टिप्पणी के लिए बारामुला संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन को नोटिस जारी किया है।
नोटिस के अनुसार मैं आपको एक विस्तृत उत्तर प्राप्त करने के लिए शोकाज नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित कर रहा हूं। नोटिस दो दिन के भीतर जवाब के साथ प्रस्तुत करने के लिए आपको निर्देशित किया गया है।
उत्तर निर्धारित समय के भीतर इस कार्यालय तक पहुंच जाना चाहिए। रिटर्निंग अधिकारी के पत्र के अनुसार आपके जिले में आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में एक वीडियो क्लिप कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें एक प्रतियोगी उम्मीदवार जो नेशनल कांफ्रेंस के मोहम्मद अकबर लोन को कुछ शब्दों का उच्चारण करते दिखाया गया है जो आचार संहिता के तहत ध्यान आकर्षित करते हैं। आपको मामले का संज्ञान लेने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया जा रहा है।