{"_id":"6123ef588ebc3e79d862e951","slug":"annual-pilgrimage-of-chadi-mubarak-swami-amarnath-ji-completed-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा संपन्न: लिद्दर नदी में किया गया पूजन विसर्जन, संसदीय समिति के कई सदस्य पूजा में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा संपन्न: लिद्दर नदी में किया गया पूजन विसर्जन, संसदीय समिति के कई सदस्य पूजा में हुए शामिल
Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:26 AM IST
सार
महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थ यात्रा में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न धर्मों से लोग इसे सफल बनाने में योगदान देते हैं। कोविड महामारी के कारण इस साल भी तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रद्द किया गया था, लेकिन छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी से जुड़े सभी अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
संसदीय समिति के सदस्य पूजा करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थ यात्रा सोमवार को पहलगाम में अपने अंतिम अनुष्ठान पूजन और विसर्जन के साथ संपन्न हुई। लिद्दर नदी के तट पर सीमित साधुओं के साथ महंत दीपेंद्र गिरि ने पवित्र गदा के साथ पूजन किया। पूजा में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए संसदीय समिति में जगदंबिका पाल, सुशील मोदी, दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
महंत दीपेंद्र गिरि ने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थ यात्रा में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न धर्मों से लोग इसे सफल बनाने में योगदान देते हैं। कोविड महामारी के कारण इस साल भी तीर्थ यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रद्द किया गया था, लेकिन छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी से जुड़े सभी अनुष्ठान किए गए। इस साल लगातार तीसरी बार चॉपर से छड़ी को पवित्र गुफा तक पहुंचाया गया। उन्होंने श्राइन बोर्ड प्रबंधन को श्रावण के शुभ महीने के दौरान सुबह और शाम को पवित्र गुफा से बाबा बर्फानी की लाइव आरती और दर्शन की व्यवस्था के लिए बधाई दी। इससे दुनियाभर के लाखों शिव भक्त जुड़े।
विज्ञापन
पवित्र गुफा में आखिर तक सांकेतिक विराजमान रहे हिमलिंग
बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में अमरनाथ यात्रा के आखिर तक सांकेतिक रूप से हिमलिंग विराजमान रहे। पवित्र गुफा में जून के आखिर में विशाल 12 से 14 फीट के हिमलिंग थे। इस साल पवित्र गुफा के आसपास मौसम भी ठंडा बना रहा। जिससे करीब दो माह तक गुफा में हिमलिंग स्थापित रहे। इससे श्राइन बोर्ड की ओर से सुबह और शाम को प्रसारित की गई लाइव पूजा और दर्शन से लाखों भक्तों को हिमलिंग के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि छड़ी पूजन के दौरान पवित्र गुफा में सांकेतिक रूप से हिमलिंग विराजमान थे।
विज्ञापन