फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Animal killing is constantly protest against State

पशु हत्या के खिलाफ लगातार सुलग रहा प्रदेश

Thu, 31 Jul 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 31 Jul 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Animal killing is constantly protest against State

बसोहली और बटोत क्षेत्र में पशु हत्या के बाद उपजा आक्रोश बुधवार को भी नहीं थमा। आक्रोशित लोगों ने कठुआ, उधमपुर और जम्मू आदि जिलों में जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए। वहीं बटोत के शिवगढ़ धार और चकूआ पंचायत के पास हुई पशु हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों यूसुफ और फारूक निवासी शिवगढ़ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बसोहली के पूंड पंचायत में पशु हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी पुलिस दावा कर रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए कठुआ जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बुधवार को बंद रखने के आदेश दिए थे। बटोत के पास जिस स्थान पर पशु हत्या की गई थी, वहां सफाई कर दी गई है। वीरवार को सुबह हवन-यज्ञ के बाद वहां से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बसोहली के पूंड में हत्या के विरोध में महानपुर और आसपास के इलाकों में तीसरे दिन भी दुकानें नहीं खुलीं। प्रदर्शनकारियों ने बिहानी पुल पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया। बसोहली सहित नगरोटा और पूंड (शीतलनगर) में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। यहां कई जगहों सड़कों पर टायर जलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु कटान के दो आरोपी धरे गए

Animal killing is constantly protest against State

इस बीच, घटना के बाद उपजे तनाव को कम करने के लिए पुलिस ने सभी आरोपियों को काबू करने का दावा किया है। पुलिस ने शाम को यह खबर सार्वजनिक की कि सभी स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पशु हत्या के आरोप में मास्टर सलीम, मंजूर अहमद दोनों निवासी जानू और शम्सदीन उर्फ पुट्टू खान निवासी पूंड को नामजद किया गया है। इससे पहले पत्थरबाजी के आरोप में कमर दीन को हिरासत में लिया जा चुका है।

जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल और जम्मू कठुआ रेंज के डीआईजी शकील अहमद बेग ने कहा कि तीनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अब उनके खिलाफ अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बार एसोसिएशन, पैंथर्स पार्टी ने भी जताया विरोध

Animal killing is constantly protest against State

पशु हत्या के विरोध में उधमपुर जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने एक दिन की हड़ताल रखी। पैंथर्स पार्टी ने भी घटना की निंदा की है।

लोगों के विरोध को देखते हुए पूरे शहर को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया। इस दौरान खुफिया विभाग भी पूरी तरह चौकस रहा।

सलाथिया चौक, रामनगर चौक, इंदिरा चौक, एमएच चौक, गोल मार्केट, सुभाष चौक पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। जम्मू में भी भाजपा ने कई जगह प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed