{"_id":"63e789dc95cc5fb22b0dbc91","slug":"animal-husbandri-arniya-rspura-news-c-10-1-44584-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: जानवरों की देखभाल के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: जानवरों की देखभाल के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की पंचायत परलाह के पंचायत घर में शनिवार को पशुपालन विभाग की तरफ से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर नदीम अहमद ने की। इस मौके पर 25 लोग मौजूद थे। डॉ. नदीम अहमद ने बताया कि जिन लोगों के घरों में दुधारू पशु हैं, वह लोग उनके रखरखाव के लिए डॉक्टर से सलाह मशविरा जरूर करें।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग दुधारु पशु का इलाज या रखरखाव अपने तरीके से करते हैं, जिससे जानवरों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। क्योंकि जो जानवर दूसरे राज्यों से दूध की पैदावार के लिए लाए जाते हैं, उन्हें कम से कम 2 महीने इस वातावरण में ढलने के लिए लग जाते हैं। इसलिए उन जानवरों का खानपान, रखरखाव, अलग तरीके से करना पड़ता है, जो डॉक्टरों की सलाह के बिना मुमकिन नहीं है।
इस मौके पर पशुपालन विभाग की तरफ से आए लोगों को जानवरों की बेहतरी और अच्छे रखरखाव के लिए दवाइयां वितरित की गईं, उन्हें समझाया गया कि इन दवाओं का उपयोग किस प्रकार करना है। इस मौके पर गांव ब्यासपुर परलाह में तैनात डॉक्टर अंकित मलिक और सरपंच शशी कुमार विशेष तौर पर मौजूद थे।