फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anil Parihar one of biggest leader of bjp

भाजपा के कदावर नेताओं में शुमार थे अनिल परिहार, घाटी में भाजपा को जमीनी स्तर पर किया मजबूत

Fri, 02 Nov 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 02 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
Anil Parihar one of biggest leader of bjp
ANIL PARIHAR - फोटो : SELF

भाजपा के वर्तमान में प्रदेश सचिव अनिल परिहार प्रदेश में पार्टी के कदावर नेताओं में शुमार थे। डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह जिले में उनका काफी प्रभाव था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के वह प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। आतंकवाद ग्रस्त रहे डोडा और किश्तवाड़ में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। पार्टी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में इंद्रवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही थी। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी काफी सक्रिय रहे। हालांकि टिकट न मिलने से हताश होकर उन्होंने 2008 में पैंथर्स पार्टी की टिकट पर भी चुनाव लड़ा था लेकिन सफल नहीं हो पाए और फिर भाजपा में शामिल हो गए। अनिल परिहार की हत्या से प्रदेश भाजपा भी स्तब्ध हैं। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने अनिल परिहार को पार्टी के प्रदेश में प्रमुख नेताओं में बताते हुए कहा कि उनकी हत्या से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ हैं, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उनका कहना हैं कि सिलेक्टिव तरीके से भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या की गई हैं और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। हत्या के लिए दोषी लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाने की जरूरत हैं और इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए। 
विज्ञापन


अनिल परिहार के बचपन से ही मित्र रहे पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में विधायक बाली भगत का कहना हैं कि किश्तवाड़ में अनिल परिहार के साथ भाजपा और संघ के लिए उन्होंने काफी काम किया। बाली के अनुसार अनिल परिहार भाजपा के जाने माने नेताओं में शामिल थे और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए जीवन भर कार्य किया। परिहार की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। 1990 के दौर में किश्तवाड़, डोडा जिले में सिलेक्टिव किलिंग होती थी और अब हालात सामान्य थे करीब ढाई दशक बाद फिर से सिलेक्टिव किलिंग होना गंभीर चिंता का विषय हैं और इस साजिश का पर्दाफाश जल्द होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ से भी जुड़े रहे परिहार 
किश्तवाड़, डोडा जिले में आतंकवाद के दौरान भी तमाम सुरक्षा खतरों के बावजूद अनिल परिहार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधियों में सक्रियता से शामिल होते रहे। भाजपा व संघ दोनों डोडा, किश्तवाड़ जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अनिल परिहार को विश्वास में भी लेकर काम करते रहे और इसका लाभ भी भाजपा को साल 2014 में किश्तवाड़, डोडा के अलावा भद्रवाह विधानसभा सीट जीतकर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed