{"_id":"5d5075318ebc3e6c901c1a1e","slug":"angry-over-breaking-ravidas-temple-in-delhi-rspura-news-jmu1911838108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रविदास मंदिर तोड़े जाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
Angry over breaking Ravidas temple in Delhi
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। दिल्ली में स्थित तुगलकाबाद में प्राचीन श्री गुरु रविदास मंदिर को तोडे़ जाने पर श्री गुरु रविदास एसएस ट्रस्ट सिकंदरपुर कोठे में विरोध प्रदर्शन किया गया। महासचिव डॉ. देवीदास शिवगोत्रा की अध्यक्षता में दिल्ली डेवलपमेंट अथारिटी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
डॉ. देवीदास ने कहा कि 600 वर्ष पूर्व श्री गुरु रविदास जी के मंदिर का निर्माण किया गया था। दिल्ली डेवलपमेंट अथारिटी, केन्द्र व दिल्ली की सरकार की गलत नीतियों के चलते उसे तोड़ दिया गया। इसके चलते समाज के लोगों में रोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अगर उस स्थान पर श्री गुरु रविदास मंदिर का निर्माण नहीं किया गया तो आने वाले दिनो में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र व दिल्ली सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
महंत गुरदीप गिरि ने कहा कि सरकार को चाहिए कि उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण करवाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आल इंडिया धर्म संस्थान के संत सुखदेव जी महाराज की अध्यक्षता में दिल्ली के जंतरमंतर में राष्ट्रीय स्तर पर 21 अगस्त को विशाल रैली का आयोजन कर विरोध किया जाएगा।
जिस प्रकार वर्ष 2010 में श्री रामानंद जी महाराज ने इसी तरह का मामला प्रकाश में आने पर अपना बलिदान दिया था, उसी प्रकार गुरु रविदास समाज के लोग उनके बताए रास्ते पर चल कर अपना बलिदान देंगे। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरपर्सन सीएल बनाल, उप चेयरमैन एनआर अंगराल, महासचिव एमएल बनियाल, आर्गेनाजेशन सचिव पीएल थापा, राज कुमार, केएल थापा, कै. मनाहर लाल, मुलख राज, कै. तरसेम लाल, बीआर चडगाल, केसर सिंह सहित काफी बड़ी संख्या में संगत भी मौजूद थी।