फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Angry happened on power crisis

बिजली संकट पर फूटा गुस्सा

Tue, 20 Jan 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा Updated Tue, 20 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Angry happened on power crisis

जिले के घग्वाल में ट्रांसफार्मर जलने से गुल हुई बिजली पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हाईवेे पर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाद में थाना प्रभारी के आश्वासन पर लोग मार्ग खोलने पर राजी हुए।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमण कुमार, सुरिन्द्र कुमार, बिट्टू महाजन, चांद कुमार ने बताया कि गत  24 दिसंबर से उनके क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर जला है। इस बाबत उन्हाेंने  विभागीय अधिकारियाें को अवगत करवाया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि एसडीएम से भी समस्या को अवगत करवाया। उन्होंने भी कोई उचित कदम नहीं उठाया। इसके बाद सोमवार को लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाईवेे को जाम करने का मन बनाया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजीव चिब ने लोगों को शांत कराया और विभाग के कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। अधिकारियाें ने आश्वासन दिया कि मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed