{"_id":"896127e89927dbee70a54083113e9d91","slug":"angry-happened-on-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के घग्वाल में ट्रांसफार्मर जलने से गुल हुई बिजली पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हाईवेे पर विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाद में थाना प्रभारी के आश्वासन पर लोग मार्ग खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रमण कुमार, सुरिन्द्र कुमार, बिट्टू महाजन, चांद कुमार ने बताया कि गत 24 दिसंबर से उनके क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर जला है। इस बाबत उन्हाेंने विभागीय अधिकारियाें को अवगत करवाया, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि एसडीएम से भी समस्या को अवगत करवाया। उन्होंने भी कोई उचित कदम नहीं उठाया। इसके बाद सोमवार को लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाईवेे को जाम करने का मन बनाया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव चिब ने लोगों को शांत कराया और विभाग के कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। अधिकारियाें ने आश्वासन दिया कि मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके बाद लोग शांत हुए।