फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anger flared in the electrical resistance

बिजली पानी की समस्या के विरोध में भड़का गुस्सा

Wed, 27 Aug 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 27 Aug 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anger flared in the electrical resistance

बिजली और पानी की समस्या को लेकर खरोट के ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। उन्होंने पेयजल विभाग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह हाईवे जाम कर देंगे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे खरोट पंचायत के सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि  तीन दिन से गांव में बिजली का संकट है। लोअर खरोट का भी ट्रांसफार्मर खराब है जिससे पूरी पंचायत में बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव में पानी भी महीने में एक बार ही आता है। ऐसे में पानी की काफी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मेकेनिकल विभाग के अधिकारी से मिले और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं लेकिन उन्होंने यह कहकर इससे पल्ला झाड़ लिया कि उनके पास अभी पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एडीसी से भी मुलाकात की और उनसे भी समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेंगे और संबंधित विभाग से समस्याओं का निपटारा करवाएंगे। इस मौके  पर अजित सिंह, तलवीर सिंह, रणदीप सिंह, स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed