{"_id":"611d47fa8ebc3e7a224b5df8","slug":"anger-erupted-against-je-of-electricity-department-reasi-news-jmu241807320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के जेई के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के जेई के खिलाफ फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। बिजली विभाग के एक जेई के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने नारेबाजी कर निरीक्षण के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं, जल्द उन्हें सस्पेंड या स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। इसके अलावा जल्द कदम नहीं उठाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
बुधवार को स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग व जेई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि वह पूछताछ व निरीक्षण के नाम पर घरों में घुस जाते हैं। कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को परेशानी हो रही है। लोगों की रोष रैली नगर के मुख्य बाजार से होती हुई तहसीलदार कार्यालय तक पहुंची। यहा पर लोगों ने कहा कि पहले लोगों के बिजली के बिल तीन सौ से पांच सौ रुपये तक आता था। लेकिन जेई ने मनमर्जी से मीटर रीडिंग भर कर बिल को दो से तीन हजार के बीच पहुंचा दिया है। कुछ के बिल सात से दस हजार रुपये आए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।
सरंपच अनीता देवी, माड़ी के सरपंच प्रकाश सिंह, काना के सरपंच संजीव शर्मा, नायब सरपंच बलविंद्र सिंह, भाजपा नेता अजीत राम बडगोत्रा, नेकां नेता दीदार सिंह, स्थानीय निवासी हिमांशू गंदोतरा, रंजू शर्मा, संजय शर्मा ने इस मौके पर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। जेई अरुण शर्मा ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है। सरकारी निर्देश के अनुसार ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे। कभी किसी के घर में जबरन नहीं घुसे हैं। जब भी दबिश दी गई तब उनके साथ टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहते थे।