{"_id":"87234798f7614bea268b0b695254d08d","slug":"anger-against-dirty-water-drainage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की निकासी न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की निकासी न होने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की मुख्य सड़क के किनारे बने नाले से गंदगी की निकासी न होने पर स्थानीय ग्रामीणों में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बरनोटी से बुद्धि गांव की सड़क पर स्थित नाले की गंदगी से गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी जारी कर दी।
साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत नाले की सफाई और दोनों तरफ से निर्माण करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकरियों में शामिल सरपंच अमरीक सिंह, हरवंस लाल, भूपिंदर कौर, कमलेश, किरण बाला, सुनील कुमार, कैलाशो देवी आदि ने कहा कि नाले की गंदगी गरमी के सीजन में महामारी की सबब बन सकती है।
इसके लिए पिछले तीन वर्ष से ग्रामीण प्रशासन और खासकर लोक निर्माण विभाग से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नाला एक तरफ से ही है, जबकि दूसरी तरफ से निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोक निर्माण विभाग इसका कार्य पूरा कर स्थानीय लोगों को गंदगी से निजात दिला सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंचायत के पास साफ-सफाई के लिए आने वाली राशि बेहद कम होती है, जिसकी वजह से पंचायत अपने स्तर पर इसका निर्माण नहीं करवा सकती है। इसके बावजूद भी यदि प्रशासन ने नाला बनाने की व्यवस्था नहीं करवाई, तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन