फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ancient instruments caused mayhem in Ju

प्राचीन वाद्य यंत्रों की धुन पर जेयू में मचा धमाल

Sun, 18 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 18 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
ancient instruments caused mayhem in Ju

30वें नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव उद्घोष के  दौरान पच्चीस विश्वविद्यालयों के करीब एक हजार प्रतिभागियों की कला प्रतियोगिताएं देखते ही बन रही हैं। रविवार को इसी क्रम में शाम साढ़े पांच बजे जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित फोल्क आर्केस्ट्रा स्पर्धा के दौरान सबसे पहले गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक और प्राचीन लोक वाद्य यंत्रों का वादन कर अपनी कला संस्कृति का परिचय दिया।

विज्ञापन


मेरा रंगीला पंजाब विषय वस्तु को लेकर सारंगी, घट, नगाड़ा, बांसुरी, ढोल, भूपंग, तुंबा, तुंबी, चिमटे और सप बजाकर लोक धुनों की झंकार प्रस्तुत कर सभागार को झंकृत किया। इसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में मंच पर उतरकर लोक वाद्य यंत्रों की प्राचीन वादन कला प्रस्तुत कर धमाल मचाया, जिसमें हीर-मिर्जा, कली, मैदा और जुगनी लोक धुनों की प्रस्तुति शामिल रही।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े, बीन, घुंघरू, शंख, बांसुरी, गागर, सप, चिमटे, सारंगी आदि के पारंपरिक वाद्य धुनों के मिश्रण को सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में अपनी अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने रंग बिरंगे पारंपरिक पोशाकों में मंच पर उतरे विद्यार्थियों ने जहां अलगोजे, सप, बीन, बंजली, तुंबा-तुंबी, डांडिया, डंडे, डोस, मंजीर, शंख, डमरू, टड, ढोलकी और नगाड़े को बजाकर लोक वादन कला का परिचय और हुनर को प्रस्तुत किया।


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने डफली, घटका, ढोल नगाड़ा, तासा, खड़ताल, मंजीरे आदि लोक साजों पर सावन, फाल्गुनी और आल्हा जैसी पारंपरिक धुनों को पेश किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी राजोरी के उपकुलपति प्रो.आईए हमाल मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed