{"_id":"5773903e4f1c1bcb7379ccfa","slug":"anantnag-lok-sabha-after-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव बरसात बाद संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव बरसात बाद संभव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 29 Jun 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव बरसात बाद संभव है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अगले दो-तीन दिनों में विधानसभा में शपथ लेंगी। इसके साथ ही वह अनंतनाग लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगी। नियमानुसार इस लोकसभा सीट के लिए छह महीने के भीतर चुनाव कराना होगा।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शांतमनु ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को महबूबा की जीत की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। वह अब लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगी, इसके बाद उप चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बरसात के बाद चुनाव होंगे, क्योंकि ठंड के मौसम में बर्फबारी तथा अन्य कारणों से मतदाताओं, प्रत्याशियों तथा पोलिंग पार्टियों समेत सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही बर्फबारी के चलते कई रास्ते बंद हो जाने से मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में असुविधा होगी।
विज्ञापन
सुरक्षा संबंधी परेशानियां भी सामने आएंगी। इस वजह से बरसात खत्म होने के बाद अक्टूबर-नवंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 के चुनाव में महबूबा ने अनंतनाग सीट पर जीत हासिल की थी। दो वर्ष से अधिक समय तक उन्होंने इस सीट पर प्रतिनिधित्व किया है।