{"_id":"627a774e25b18e72c90ec24b","slug":"anantnag-encounter-lashkar-e-taiba-nisar-dar-killed-four-hybrid-terrorists-arrested-from-bemina-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर निसार डार समेत दो आतंकी मारे गए, श्रीनगर में चार हाइब्रिड दहशतगर्द गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग मुठभेड़: लश्कर-ए-तैयबा कमांडर निसार डार समेत दो आतंकी मारे गए, श्रीनगर में चार हाइब्रिड दहशतगर्द गिरफ्तार
Tue, 10 May 2022 08:01 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 May 2022 08:01 PM IST
सार
अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा कमांडर निसार डार और उसके साथी आतंकी को मारा गिराया है। उधर, श्रीनगर में पुलिस और सेना की टीम ने चार हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनंतनाग मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार और उसका साथी मारा गया है। निसार का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी है। निसान स्थानीय युवाओं को लालच देकर आतंकवाद की ओर ले जाता था। वह कई आतंकी हमलों को अंजाम देने और साजिश रचने में शामिल रहा है। अनंतनाग में जारी मुठभेड़ को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
बेमिना इलाके से चार हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार
उधर, श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स(2-आरआर) ने बेमिना इलाके से चार हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकियों के पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। पुलिस आतंकियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन