{"_id":"5718eb5b4f1c1b8a728b4658","slug":"anantnag-constituency-by-election-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षा कारणों से अनंतनाग विधानसभा सीट पर उपचुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षा कारणों से अनंतनाग विधानसभा सीट पर उपचुनाव स्थगित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 21 Apr 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी की अनंतनाग विधानसभा सीट पर 16 मई को होने वाले उप चुनाव को चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया है। मुख्य सचिव बी आर शर्मा ने कानून व्यवस्था की स्थिति चुनाव लायक नहीं होने का हवाला देते हुए आयोग से उपचुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया था।
रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने कहा कि मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने कश्मीर घाटी में हालिया कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद पाया कि हालात चुनाव लायक नहीं हैं। इसके बाद ही इस आशय की रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी गई।
शांतमनु ने कहा कि नियमों के तहत सात जुलाई से पहले अनंतनाग विधानसभा सीट पर उप चुनाव करवा लिया जाएगा। अनंतनाग विधानसभा सीट सात जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद रिक्त हो गई थी।
विज्ञापन
नियमानुसार छह माह के अंदर इस सीट पर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। महबूबा मुफ्ती ने चार अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके लिए भी छह माह के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना अनिवार्य है।