फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   An encounter has started at Kanemazar Nawakadal area of Srinagar

श्रीनगरः कानेमजार नवाकदल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

Tue, 19 May 2020 03:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 May 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
An encounter has started at Kanemazar Nawakadal area of Srinagar
कानेमजार नवाकदल मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मोर्चा संभाला हुआ है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है। मारे गए आतंकियों में श्रीनगर का जुनैद अशरफ खान और पुलवामा का तारिक अहमद शेख शामिल है। जुनैद हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ का बेटा था।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है।
विज्ञापन


वहीं तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब तीन बजे सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि ग्रेनेड सुरक्षाबलों से पहले ही गिरा, जिसमें तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए। इनमें से दो जम्मू कश्मीर पुलिस  के और एक सीआरपीएफ का जवान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की ओर से इस ऑपरेशन को बहुत सावधानी से अंजाम दिया जा रहा है क्योंकि यह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है। मुठभेड़ स्थल के इर्द-गिर्द वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैल इसके मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। केवल बीएसएनएल पोस्टपेड पर कॉलिंग सुविधा चल रही है। करीब दो साल बाद श्रीनगर में यह मुठभेड़ हो रही है।

पाकिस्तानी सेना ने गुलपुर सेक्टर में 40 मिनट तक की भारी गोलाबारी

इससे पहले सोमवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उलंघन किया। पाक सेना ने गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ाक्षेत्र में अग्रिम चौकियां तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 40 मिनट तक मोर्टार से भारी गोलाबारी की। वहीं भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद गोलाबारी बंद हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम करीब सात बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। इफ्तार की तैयारी कर रहे लोगों ने तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली और गोलाबारी के बीच पानी पीकर इफ्तार किया। इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने कसबा, कीरनी और दिगवार में भारी गोलाबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed