फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   An encounter breaks out in the Tral area of Awantipora in Jammu Kashmir 

जम्मू-कश्मीर : त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Wed, 06 Apr 2022 10:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2022 10:05 AM IST
सार

पुलवामा के त्राल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द मारे गए हैं। दोनों आतंकी श्रीनगर में एक सरपंच की हत्या समेत कई मामलों में शामिल रहे थे।

विज्ञापन
An encounter breaks out in the Tral area of Awantipora in Jammu Kashmir 
मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पुलवामा जिले के अवंतिपोरा के त्राल में बुधवार को सुरक्षा बलों ने अंसार गजवातुल हिन्द (एजीएच) और लश्कर-ए-ताइबा (एलईटी) के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है। मारे गए दोनों आतंकी हाल में श्रीनगर के खानमोह में सरपंच समीर अहमद की हत्या व 19 मार्च को सीआरपीएफ कैंप पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल थे। दोनों दहशतगर्द स्थानीय हैं। 

विज्ञापन


गांदरबल पुलिस को त्राल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसकी खबर अवंतिपोरा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही टीम करीब पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया।  
विज्ञापन


इस दौरान सेना की 42 आरआर और 180 बटालियन सीआरपीएफ भी मौके पर पहुंची और ऑपरेशन में शामिल हुए। इसके बाद चले ऑपरेशन में दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की शिनाख्त उमर नबी तेली निवासी लधु खर्यू और बटगुंड त्राल के शफात मुजफ्फर सोफी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी एजीएच और लश्कर से जुड़े थे और पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों पर हमले और नागरिक अत्याचारों सहित कई आतंकी अपराध में शामिल थे। दोनों श्रीनगर में सक्रिय थे और वहां घटनाओं को अंजाम देते थे।

दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था। दोनों आतंकी श्रीनगर के खानमोह में सरपंच समीर अहमद की हत्या भी शामिल थे। इसके अलावा, मारा गया आतंकवादी शफात मुजफ्फर सोफी पर 19 मार्च 2022 को सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमले और आईईडी सामग्री की बरामदगी का केस दर्ज था। दोनों आतंकी भोले-भाले युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए गुमराह करते थे।

चार माह में 66 आतंकी मार गिराए
आईजीपी कश्मीर ने कहा कि हमने इस बार सर्दी के मौसम 21 दिसंबर से 22 मार्च तक जैश और लश्कर के 66 आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे वे हताश हैं और आसान लक्ष्य पर हमला कर रहे हैं। वहीं पुलवामा में हाल ही में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि इसमें शामिल आतंकियों की पहचान कर ली है।

जल्द उन्हें मार गिराया जाएगा। इसी तरह शोपियां के दूरदराज के गांव में एक कश्मीरी पंडित को निशाना बनाने के संबंध में पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और इसमें शामिल आतंकियों को भी जल्द ही मार गिराया जाएगा। आईजीपी कश्मीर ने कहा, विदेशी आतंकवादी स्थानीय आतंकियों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में शोपियां मे एक स्थानीय आतंकी मारा गया था जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भाग गया था। इस दौरान स्थानीय आतंकी को सबसे आगे रखा था।


 रात में बढ़ाई गश्त
आईजीपी कश्मीर ने कहा कि आतंकियों के सॉफ्ट टारगेट हमलों को देखते हुए रात में भी गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस की संयुक्त गश्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महीने में भी 3 आतंकी मारे गए हैं और कइयों को जिंदा पकड़ा गया है। ऐसे अभियान आतंकियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed