{"_id":"5f6c12148ebc3e38ef0e5b68","slug":"an-earthquake-of-magnitude-3-7-hit-281-km-north-of-gulmarg-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई तीव्रता
Thu, 24 Sep 2020 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Sep 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर में आज भूकंप
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ गए। गुरुवार यानि की आज सुबह 08:19 बजे जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले मंगलवार को भी जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग धरती हिलते ही अपने घरों से बाहर आ गए।
इससे पहले भी 11 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। हालांकि झटके बहुत तेज नहीं थे लेकिन जब लोगों को महसूस हुए तो वह अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
इस भूकंप का केंद्र भारत-पाकिस्ताना का बॉर्डर बताया गया था। भूकंप 11 सितंबर को दोपहर 1.53 बजे आया था। इसकी गहराई धरती से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के लिहाज से जम्मू-कश्मीर संवेदनशील इलाके में आता है।
भूकंप से पूर्व में कई बार कश्मीर में तबाही आ चुकी है। आठ अक्तूबर 2005 के दिन कश्मीर में 7.6 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसमें भारत और पाकिस्तान के 80 हजार लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 3.7 hit 281 km North of Gulmarg, Jammu and Kashmir at 08:19 am today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/RbpqH9KtBT
— ANI (@ANI) September 24, 2020विज्ञापन