जम्मू-कश्मीर : 'पीआईए' लिखा विमान के आकार का गुब्बारा मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
न्यूज एजेंसी एएनाई के अनुसार, सोमवार को जम्मू के कनाचक इलाके में विमान के आकार का गुब्बारा बरामद मिला। इस गुब्बारे पर 'पीआईए' लिखा था।
इससे पहले 16 मार्च को जम्मू के भालवाल इलाके में विमान के आकार का गुब्बारा मिला था। गुब्बारे पर 'पीआईए' लिखा था। इससे पहले हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव सोत्रा चक में पीआईए लिखा जहाज नुमा गुब्बारा बरामद हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने उक्त गुब्बार को कब्जे में लिया था।
जहाज नुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से आया है।
पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। 24 फरवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव लौंडी में चांद तारा नुमा एक गुब्बारा मिला था।
An aircraft-shaped balloon with 'PIA' written on it, recovered by J&K Police in Kanachak area of Jammu.
— ANI (@ANI) March 29, 2021
This is the third such instance, similar balloons were recovered by Police on March 10th & 16th, in Sotra Chak village of Hiranagar sector & Bhalwal area of Jammu respectively pic.twitter.com/2sITR1MKhU