{"_id":"5a5246bc4f1c1b3d198b5682","slug":"amu-research-scholar-join-hizb-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एएमयू का रिसर्च स्कालर हिजबुल में हुआ शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एएमयू का रिसर्च स्कालर हिजबुल में हुआ शामिल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 07 Jan 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक रिसर्च स्कालर ने आतंक का दामन थामा है। सूत्रों के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब निवासी मनान वानी पांच जनवरी को हिजबुल में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
वह अलीगढ़ विश्वविद्यालय से एमफिल करने के बाद एप्लाइड जियोलाजी विषय में पीएचडी कर रहा है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ उसका वीडियो वायरल हुआ है। टकीपोरा लोलाब के मनान को हमजा भाई कोड दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई युवाओं ने चैन और अमन की राह को छोड़ कर आतंक का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के प्रदेश स्तर के फुटबॉलर माजिद खान ने भी कुछ दिनों पहले आतंकी संगठन लश्कर का दामन थाम लिया था। हालांकि माजिद अपने माँ-बाप के रोते हुए वीडियो के देख कर एक हफ्ते के भीतर ही वापस लौट आया था।