फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amroha : triple talaq due to love affair

Amroha : बहन की ननद के साथ भाग कर शादी रचाई, जीजा ने आरोपी युवक की बहन को दिया तीन तलाक

Wed, 07 Dec 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Dec 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amroha : triple talaq due to love affair
सांकेतिक तस्वीर...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक अपनी बहन की ननद को लेकर भाग गया और निकाह कर लिया। इसके बाद युवक के जीजा ने उसकी बहन को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन बदनामी के डर से पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले का है। यहां रहने वाले परचून दुकानदार ने सात महीने पहले अपनी बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के युवक के साथ की थी। शादी के बाद विवाहिता के भाई का उसकी ननद से प्रेम-प्रसंग हो गया। रिश्तेदारी के चलते युवक का घर आना-जाना था, इसलिए दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग  की भनक नहीं थी जिसका फायदा उठाकर चार दिन पहले युवक अपने बहन की ननद को घर से लेकर भाग गया। मामले की जानकारी हुई तो दोनों परिवार हैरत में पड़ गए। भाई की हिमायत करने पर विवाहिता और उसके पति के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवक ने युवती से शादी कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो गुस्साए युवक के जीजा ने उसकी बहन को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया और मायके भेज दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जुटी पंचायत में रिश्तेदारों ने पुलिस कार्रवाई से दूर दोनों परिवारों में आपसी रजामंदी से फैसला करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed