फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amnesty scheme in Jammu Kashmir consumers to pay 100 percent bill

Electricity Bill: सौ फीसदी भुगतान नहीं तो कटेगा बिजली कनेक्शन, माफी योजना का लाभ भी नहीं

Thu, 22 Sep 2022 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 10:31 AM IST
सार

किश्तों का भुगतान न होने पर कार्रवाई बिजली एक्ट 2003 के तहत की जाएगी। कुल निर्धारित किस्तों में ही बिलों को अदा करना होगा।

विज्ञापन
amnesty scheme in Jammu Kashmir consumers to pay 100 percent bill
Electricity Saving Tips - फोटो : Istock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में माफी योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को 12 किस्तों में बिलों का भुगतान करना होगा। सौ फीसदी भुगतान न होने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। योजना का लाभ नहीं उपभोक्ता को नहीं मिलेगा। किश्तों का भुगतान न होने पर कार्रवाई बिजली एक्ट 2003 के तहत की जाएगी। कुल निर्धारित किस्तों में ही बिलों को अदा करना होगा। मार्च 2022 के बाद आने वाले बिल रूटीन में भरे जाएंगे। बिल न भरने पर जुर्माना भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


बिजली कारपोरेशन (वितरण) के एमडी शिव आनंत त्याल ने कहा कि भुगतान बैंक काउंटर, खिदमत केंद्र और भारत बिल पे ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा। बिलों में एरियर, ब्याज माफी सहित कितना बकाया जमा करना है, के बारे में जानकारी अंकित रहेगी। योजना 12 सितंबर से लागू हो गई है। पहले उपभोक्ता ज्यादा बिल अदा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में ब्याज बढ़ता जा रहा था। अब ब्याज माफ कर दिया गया है। कुल 550 करोड़ रुपये ब्याज जम्मू संभाग में माफ हुआ है। इससे साढ़े सात लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन

 बिजली कारपोरेशन माफी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अक्तूबर से बिल जारी करेगा। इसके लिए विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। बिल बनाने पर काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक परिषद ने उपभोक्ताओं को अंतिम मौका दिया है। 31 मार्च 2022 तक बिलों में ब्याज माफ रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए करें संपर्क

माफी योजना के तहत अधिक जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर 191-2490878, 1912, 18001807183, 191-2479122 पर संपर्क कर सकते हैं। कैसे बिल भरें और क्या करें यह सब जानकारी इन नंबरों से मिलेगी। 


अधिकारियों के साथ डीडीसी, बीडीसी और पार्षद भी करेंगे लोगों जागरूक

लोगों को माफी योजना का लाभ लेने के लिए बिजली अधिकारियों, डीडीसी और बीडीसी सदस्यों के साथ पार्षदों की टीमें बनाई जाएंगी। इससे लोग अधिक से अधिक योजना का लाभ उठा सकेंगे। कोविड-19 के कारण घरेलू उपभोक्ता योजना अवधि का लाभ नहीं उठा पाए थे। इस कारण बिल अदा नहीं हुए। प्रशासनिक परिषद ने अब दोबारा योजना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed