फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah will decide the propoganda for lok sabha election 2019 in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में भाजपा की चुनाव दिशा व दशा तय करेंगे अमित शाह, 24 फरवरी को है दौरा

Tue, 12 Feb 2019 12:47 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 12 Feb 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
amit shah will decide the propoganda for lok sabha election 2019 in jammu kashmir
अमित शाह - फोटो : फाइल
जम्मू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 फरवरी को अपने दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की दिशा को तय करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने आ रहे शाह नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए रैली को भी संबोधित करेंगे। भगवती नगर ग्राउंड में भाजपा की तरफ से रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन


रैली में राज्य भर से हिस्सा लेने के लिए भाजपा नेताओं के अलावा जिला, मंडल, वार्ड, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

लोकसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राज्य के दौरे में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप से बैठक भी होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति के तय होने के आसार है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर से संबंधित किन विषयों को रखा जाए इस भी चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा नेतृत्व पूरी तरह से सक्रिय हो चुका हैं। शाह के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी मंगलवार को जम्मू पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed