फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah to visit jammu on 8 august

8 अगस्त को जम्मू आएंगे अमित शाह

Sat, 02 Aug 2014 02:51 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
amit shah to visit jammu on 8 august

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के तहत प्रधानमंत्री रियासत के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रियासत में आने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आठ अगस्त को जम्मू आएंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का प्रयास करेंगे और मिशन 44 के लिए कुछ खास टिप्स भी देंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 2014 लोकसभा चुनावों में अमित शाह को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया था और उनके नेतृत्व में भाजपा ने राज्य में भाजपा को उसकी खोई पहचान वापस दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाल स‌िंह भी होंगे मंच पर

amit shah to visit jammu on 8 august

सूत्रों का कहना है क‌ि ज‌िस तरह शाह ने यूपी में कमाल करके द‌िखाया है उसी तरह वह रियासत में भी कमाल करने की फ‌िराक में हैं।

शाह पीएम मोदी के दौरे से पहले खुद कार्यकर्ताओं से रूबरू होना चाहते हैं ताक‌ि पीएम से मिलते समय सभी उत्साह से लबरेज रहें।

बताया जा रहा है क‌ि इस अवसर पर वह पूर्व कांग्रेस सांसद चौधरी लाल सिंह के भाजपा में शामिल के समारोह में खास तौर पर शामिल रहेंगे।

अभी नहीं आया कोई कार्यक्रम

amit shah to visit jammu on 8 august

वहीं, पार्टी के प्रदेश महासचिव बाली भगत ने आठ अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जम्मू के दौरे की पुष्टि नहीं की है।

उनका कहना है कि उन्हें अभी इस तरह के कोई कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed