फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah to talks with tariq Hameed Karra over cabinet

शाह के दरबार में पहुंचा महबूबा सरकार के मंत्रीमंडल का बंटवारा

Mon, 28 Mar 2016 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Mar 2016 12:21 PM IST
सार

  • भाजपा मंत्रीमंडल कुछ नयी ज‌िम्मेदार‌ियां चाह रही है। ज‌िसको लेकर पीडीपी और भाजपा में लगातार तकरार बढ़ रही है। 
  • भाजपा महबूबा सरकार में चाहती है कि गृह मंत्रालय के अलावा योजना और विकास व वित्त मंत्रालय इस बार उनको मिले। 

विज्ञापन
amit shah to talks with tariq Hameed Karra over cabinet
महबूबा मुफ्ती

विस्तार

राज्यपाल एनएन वोहरा के पीडीपी-भाजपा का सरकार गठन का न्यौता दिए जाने के बाद से भाजपा और पीडीपी के बीच मंत्रीमंडल के बंटबारे को लेकर पेंच लगातार फंसता चला जा रहा है। 

विज्ञापन


दोनों ही पार्ट‌ियों के बीच मंत्रीमंडल के बंटबारा द‌िल्ली के दरबार में पहुंच गया है। पीडीपी नेता तार‌िक हमीद कर्रा और मुज्फ्फर हुसैन बेग इसके ल‌िए द‌िल्ली पहुंचे हुए हैं। जल्द ही मंत्रीमंडल के बंटबारे को लेकर अम‌ित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। 
विज्ञापन


मुज्फ्फर हुसैन बेग भाजपा महासच‌िव राम माधव से म‌िलकर मंत्रालयों के बंटबारे के लेकर चर्चा करेंगे। गौरतलब है क‌ि भाजपा मंत्रीमंडल कुछ नयी ज‌िम्मेदार‌ियां चाह रही है। ज‌िसको लेकर पीडीपी और भाजपा में लगातार तकरार बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार में गृह मंत्रालय चाहती है भाजपा

amit shah to talks with tariq Hameed Karra over cabinet


गौरतलब है क‌ि मुफ्ती सरकार में पीडीपी के खाते में 11 कैब‌िनेट मंत्रालय और भाजपा को केवल 6 कैब‌िनेट मंत्रालय म‌िले थे। हांलाक‌ि बाद में भाजपा के दो और व‌िधायकों को कैब‌िनेट मंत्री बनाने पर यह संख्या आठ हो गई थी। 

भाजपा महबूबा सरकार में चाहती है कि गृह मंत्रालय के अलावा योजना और विकास व वित्त मंत्रालय इस बार उनको मिले। ज‌‌िसको लेकर पीडीपी तैयार नहीं है। भाजपा के तर्क है क‌ि सरकार में उनके पास व‌िधायकों की संख्या पीडीपी से अध‌िक है फ‌िर भी मुख्यंमंत्री पद पीडीपी को द‌िया गया। 

आपको बता दे क‌ि भाजपा के पास पास फिलहाल 28 विधायक हैं। इनमें पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद अमहद लोन और एक न‌िर्दलीय व‌िधायक पवन कुमार गुप्ता शाम‌‌िल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed