'मिशन 44' को सफल बनाने जम्मू पहुंचे अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को जम्मू पहुंचे। अमित शाह जम्मू-कश्मीर में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव निर्धारित है।
शाह के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राममाधव तथा पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी साथ में थे। जम्मू एयरपोर्ट पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह भारी जुलूस के साथ सरकारी गेस्ट हाउस के लिए निकल गए।
शाह यहां पर पार्टी नेताओं से चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। शाह की कश्मीर यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव से पहले वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। भाजपा 'मिशन 44' के तहत राज्य में बहुमत हासिल कर सरकार बनाना चाहती है।
बंद कमरे में की बैठक
अमित शाह ने गेस्ट हाउस में पार्टी विधायकों के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 19 जनवरी 2015 को समाप्त हो रहा है।
शाह सोमवार को वह जम्मू कश्मीर पार्टी यूनिट के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। वहीं सोमवार को कठुआ में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में ही पूर्व कांग्रेसी नेता लाल सिंह भाजपा का दामन थामेंगे।