फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah reached jammu today

'मिशन 44' को सफल बनाने जम्मू पहुंचे अमित शाह

Sun, 24 Aug 2014 03:44 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
amit shah reached jammu today

भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को जम्मू पहुंचे। अमित शाह जम्मू-कश्मीर में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव निर्धारित है।

विज्ञापन


शाह के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राममाधव तथा पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी साथ में थे। जम्मू एयरपोर्ट पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अमित शाह भारी जुलूस के साथ सरकारी गेस्ट हाउस के लिए निकल गए।
विज्ञापन


शाह यहां पर पार्टी नेताओं से चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। शाह की कश्मीर यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव से पहले वहां पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। भाजपा 'मिशन 44' के तहत राज्य में बहुमत हासिल कर सरकार बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद कमरे में की बैठक

amit shah reached jammu today

अम‌ित शाह ने गेस्ट हाउस में पार्टी विधायकों के साथ एक बंद कमरे में बैठक की। जम्मू कश्मीर विधानसभा का कार्यकाल 19 जनवरी 2015 को समाप्त हो रहा है।

शाह सोमवार को वह जम्मू कश्मीर पार्टी यूनिट के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। वहीं सोमवार को कठुआ में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में ही पूर्व कांग्रेसी नेता लाल स‌िंह भाजपा का दामन थामेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed