फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah reached border area

पाक फायरिंग के बीच बॉर्डर पर पहुंचे शाह

Mon, 25 Aug 2014 02:24 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:24 PM IST
विज्ञापन
amit shah reached border area

मोदी के मिशन कश्मीर का आगाज करने रविवार को जम्मू पहुंचे अमित शाह सोमवार को सीमा से सटे गांवों का जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन


शाह ने आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन के चलते सीमांत गांवों से हुए पलायन और मौजूदा स्थिति का जायजा भी लिया।

शाह के सीमांत गांवों के दौरों पर नेशनल कांफ्रेस के प्रत्याशी ने अमित शाह पर पार्टी पॉलिटिक्स का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और नेकां के प्रत्याशी को खदेड दिया।
विज्ञापन

मोदी सरकार बार्डर के लोंगो के साथ

amit shah reached border area
अम‌ित शाह पाक फायर‌िंग से पीड़‌ित आरएस पुरा के फ्लोरा गांव भी गए। यहां पाक फायर‌िंग में घायल रोशनलाल के घर जाकर उनका हालचाल ल‌िया और मदद का वादा क‌िया।

अम‌ित शाह ने कहा क‌ि, 'भाजपा और मोदी सरकार बार्डर पर रहे लोगों के साथ है और उनकी हर संभव साहयता करेगी। गृहमंत्री ने बीएसएफ के अध‌िकार‌ियों को न‌िर्देश द‌िए हैं क‌ि वे पाक‌िस्तान की फायर‌िंग का मुंह़तोड़ जवाब दे।'

इसके अलावा वे सीमांत गांवों से पलायन कर श‌िव‌िरों में रह रहे लोगों से म‌िले और उनका हाल पूछा।

शाम चार बजे कठुआ में रैली

amit shah reached border area

अम‌ित शाह सबसे पहले सीमा से सटे सलेट गांव में पहुंचे और वहां की स्थ‌ित‌ि का जायजा ल‌िया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।

शाह ने अभी गांवों में रुके कुछ लोगों का हालचाल ल‌िया और उन्हें हर संभव साहयता मुहैया करवाने का वादा क‌िया।

अम‌ित शाह शाम 4 बजे कठुआ पहुंचेगे जहां पर वह एक जनसभा को संबोध‌ित करेंगे। जहां पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग भाजपा में शामिल भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed