{"_id":"e4fe8454e152b3d5bbd6eadab88666fc","slug":"amit-shah-raised-sonia-gandhi-s-foreign-origin-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के बहने शाह ने फिर उछाला विदेशी मूल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के बहने शाह ने फिर उछाला विदेशी मूल का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही लगातार गोलीबारी की आड़ लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के विदशी मूल के मुद्दे को एक बार फिर से उछाला है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान चालीसगांव में एक रैली में बोलते हुए शाह ने कहा कि 'पहले गोलीबारी शुरु भी पाकिस्तान करता था और खत्म भी, लेकिन आज पाक गोलीबारी की शुरुआत करता है ओर भारत खत्म।'
विज्ञापन
अमित शाह यहीं पर नहीं रुके। शाह ने आगे कहा कि 'पहले भी पाक से गोलाबारी होती थी आज भी हो रही है। सोनिया जी आपको फर्क दिखाई नहीं देता। आपकी आंख में विदेशी चश्मा है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही सोनिया गांधी द्वारा एक रैली के दौरान सींमा पर हो रही गोलीबारी के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की थी। इससे पहले भी वे कांग्रेस पर हमला कर चुके हैं।
उन्होंने अपनी रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि इस बार कमल का बटन इतनी जोर से दबायें कि झटका इटली में लगे।