फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amit shah meet ajatshatru in his home

अजातशत्रु के घर पहुंचे अमित शाह, क्या बात हुई?

Sat, 22 Nov 2014 09:49 AM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
amit shah meet ajatshatru in his home

हाल ही धूमधाम के साथ दिल्ली में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामने वाले नेकां के एमएलसी अजातशत्रु सिंह को नगरोटा सीट से टिकट न मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनके आवास हरि निवास पहुंचे।

विज्ञापन


उनकी मिजाजपुर्सी भी की। हालांकि, मीडिया की सुर्खियों से बचने के लिए इसे प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में तब्दील कर दिया गया। चुनाव में विभिन्न राज्यों के लगे कार्यकर्ताओं तथा प्रमुख लोगों के साथ शाह ने बैठक कर उन्हें मोदी मंत्र दिया।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को हरि निवास पहुंचे अमित शाह का अजातशत्रु सिंह ने स्वागत किया। दोनों के बीच गुफ्तगू भी हुई। सूत्रों ने बताया कि बातचीत में अजातशत्रु सिंह को बेहतर समायोजन का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट न मिलने से खफा बताए जा रहे थे अजातशत्रु

amit shah meet ajatshatru in his home

उधर, कार्यकर्ताओं की बैठक में अमित शाह ने कहा कि यह चुनाव पार्टी के विस्तार के लिए नहीं लड़ा जा रहा है बल्कि सरकार बनाने और अन्य राज्यों की ही तरह जम्मू कश्मीर को भी देखने की दृष्टि से लड़ा जा रहा है।

इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी मंत्र दिया। कहा कि मोदी के विकास के मंत्र को घर घर पहुंचाया जाए। चुनाव प्रबंधन में लगे इन कार्यकर्ताओं को कहा गया कि वे प्रबंधन के साथ साथ अब मोदी मंत्र के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी संभाले।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री के अलावा डा. चंद्र प्रकाश, रामाशीष राय, पवन राजा, सुरेश राठौर, सुरेश भट्ट आदि उपस्थित थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र के चुनिंदा 30-35 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगरोटा से प्रमुख दावेदार थे अजातशत्रु

नगरोटा सीट से कई दावेदारों के होने की वजह से इस सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने में खासा समय लगा। अजातशत्रु के अलावा चंद्र मोहन शर्मा भी दावेदार थे। पार्टी ने यहां से नंद किशोर पर दांव लगाया है जो सांसद एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा के छोटे भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed